#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

MDR-298 सड़क पर अतिक्रमण हटाने के नोटिस से बढ़ी हलचल

By Next Team Writer

Published on:

टेऊ में ग्रामीणों की बैठक; बोले- मकान बचाने को करेंगे प्रशासनिक और कानूनी प्रयास

NEXT 10 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। टेऊ-सूडसर गांव से गुजर रही एमडीआर-298 सड़क के दायरे में आने वाले अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी होने के बाद ग्रामीण सक्रिय हो गए हैं। रविवार को टेऊ गांव के राजीव गांधी सेवा केंद्र में ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अपने मकानों और प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बातचीत के साथ-साथ कानूनी और अन्य प्रयास भी किए जाएंगे।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण का विरोध नहीं कर रहे, लेकिन कई मकान और दुकानें वर्षों पुरानी हैं तथा कार्रवाई से बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित होंगे। ऐसे में प्रशासन से राहत और वैकल्पिक समाधान की मांग की जाएगी।

15 दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस

दरअसल, सोनियासर से राजपुरा तक प्रस्तावित एमडीआर-298 सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों प्रगति पर है। आबादी क्षेत्र से बाहर सड़क का समतलीकरण और फाउंडेशन कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब टेऊ और सूडसर के आबादी क्षेत्र में निर्माण कार्य होना है।

इसी को लेकर पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ के विकास अधिकारी के माध्यम से सार्वजनिक सूचना जारी कर सड़क के दायरे में आने वाले स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आबादी क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ 15-15 फीट तक अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी है।

नहीं हटाया तो चलेगा बुलडोजर

नोटिस में कहा गया है कि 15 दिनों के भीतर अवैध निर्माण, टीनशेड, कबाड़ और अस्थायी दुकानें स्वयं नहीं हटाई गईं तो प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई करेगा। कार्रवाई में आने वाला खर्च भी संबंधित लोगों से वसूला जाएगा।

साथ ही मौके पर मौजूद सामग्री जब्त करने और राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम 1956 की धारा-91 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। इस धारा में जुर्माने और जेल दोनों का प्रावधान है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अंबेडकर शाखा श्रीडूंगरगढ़ की नई कार्यकारिणी घोषित: जीवनराम परिहार बने ब्लॉक अध्यक्ष🟢 MDR-298 सड़क पर अतिक्रमण हटाने के नोटिस से बढ़ी हलचल🟢 लखासर में महाराणा प्रताप जयंती पर उमड़ा जनसैलाब🟢 वीर तेजाजी कथा की पूर्णाहुति पर उमड़ा जनसैलाब, भजनों पर झूमे श्रद्धालु🟢 स्टार क्लब की प्रियंका लेघा बनीं राज्य संयुक्त सचिव: बीकानेर जिला सचिव की जिम्मेदारी भी मिली, विष्णु बिश्नोई बने कोषाध्यक्ष