NEXT 28 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की ओर से सेवा धाम छात्रावास में सोमवार को कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान की गाथा सुनाते हुए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला संयोजक करण कुमार जाड़ीवाल और नगर मंत्री राघव लखोटिया ने 1999 के कारगिल युद्ध का उल्लेख करते हुए बताया कि दुर्गम पहाड़ियों और विषम परिस्थितियों के बावजूद भारतीय सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए घुसपैठियों को खदेड़कर विजय हासिल की थी। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों का त्याग और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों से देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया।
इस अवसर पर गोविंद स्वामी सहित छात्रावास के विद्यार्थी एवं अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





















