#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

तेरापंथी सभा की कमान सुशीला पुगलिया को, निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष

By Next Team Writer

Updated on:

चार प्रत्याशियों ने वापस लिए नामांकन, आमसभा में हुई आधिकारिक घोषणा,

NEXT 31 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के सत्र 2026-2028 के अध्यक्ष पद पर सुशीला पुगलिया निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। रविवार को तेरापंथ भवन, धोलिया नोहरा में आयोजित आमसभा में मुख्य चुनाव अधिकारी निर्मल कुमार डागा ने उनके निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा की।

NEXT: मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष को सौंपा गया नियुक्ति पत्र

अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच नामांकन प्राप्त हुए थे। इनमें सुशीला पुगलिया, सुमति पारख, छतरसिंह बोथरा, प्रदीप पुगलिया और संजय पुगलिया शामिल थे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुमति पारख ने गुरु इंगित को शिरोधार्य करते हुए अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद छतरसिंह बोथरा, प्रदीप पुगलिया और संजय पुगलिया ने भी वरिष्ठजनों की समझाइश और आपसी सहमति से अपने नामांकन वापस ले लिए।

NEXT: मुख्य चुनाव अधिकारी सुशीला पुगलिया के नाम की अध्यक्ष पद के लिए घोषणा करते हुए

27 मई तक चारों प्रत्याशियों के नामांकन वापस हो जाने से सुशीला पुगलिया एकमात्र उम्मीदवार रह गई थीं। आमसभा में सहायक चुनाव अधिकारी कांति कुमार पुगलिया ने सदन को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया। गौरतलब है कि सुशीला पुगलिया का निरन्तर यह दूसरा कार्यकाल है और दोनों ही बार निर्विरोध निर्वाचित हुई है।

नव निर्वाचित सुशीला पुगलिया ने आचार्य महाश्रमण को वंदन करते हुए पूरे समाज का आभार जताया और संघ व संघपति की सेवा में स्वयं को नियोजित करते हुए संस्था व समाज के विकास में स्वयं को सदैव प्रस्तुत रखने की बात कही।

इससे पूर्व आम सदन में मंत्री प्रदीप पुगलिया ने मंत्री प्रतिवेदन का वाचन किया। गत बैठक का वाचन किया गया और हिसाब सदन में रखा गया। इसके बाद आगे निर्वाचन की कार्यवाही के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी को कार्यभार सौंपा गया।

घोषणा होते ही सभा में उपस्थित सदस्यों ने ‘ॐ अर्हम’ की मंगलध्वनि के साथ उनका स्वागत किया और बधाई दी। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

NEXT: साध्वी सेवा केंद्र में नव निर्वाचित अध्यक्ष ने किए दर्शन

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अचानक सामने आया कुत्ता, बाइक टकराने से युवक घायल🟢 जल संरक्षण जनआंदोलन बने, हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी: विधायक सारस्वत🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ 2 जून को, नाकोड़ा भैरव महापूजन भी होगा🟢 पति-पत्नी किन आधारों पर ले सकते हैं तलाक? जानिए हिन्दू विवाह अधिनियम में क्या हैं प्रावधान🟢 मन की बात से प्रेरित हुए कार्यकर्ता, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प🟢 विधायक सेवा केंद्र में सुनी ‘मन की बात’, पीएम के संदेशों को बताया प्रेरणादायक🟢 तेरापंथी सभा की कमान सुशीला पुगलिया को, निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष