#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

हर गांव में गूंजा ट्रॉमा सेंटर निर्माण का मुद्दा, 11 गांवों में पहुंचा आह्वान रथ

By Next Team Writer

Published on:

5 अगस्त के प्रदर्शन के लिए ग्रामीणों से जुटाया समर्थन, बाना बोले- राजनीति नहीं, अब जनहित की लड़ाई

NEXT 27 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ट्रॉमा सेंटर निर्माण शुरू करवाने और श्रीडूंगरगढ़-बीकानेर हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन ने अब गांव-गांव रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को कांग्रेस नेता हरिराम बाना के नेतृत्व में निकला आह्वान रथ 11 गांवों में पहुंचा, जहां ग्रामीणों से 5 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ में प्रस्तावित प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं आह्वान रथ के संयोजक हरिराम बाना ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर का निर्माण राजनीतिक कारणों से रुका हुआ है, जबकि इसकी सबसे अधिक जरूरत क्षेत्र के लोगों को है। उन्होंने कहा कि अब पूरा क्षेत्र राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर एकजुट हो रहा है।

आह्वान रथ ने पूनरासर, माणकरासर, बिंझासर, लोढेरा, गुसाईंसर बड़ा, डेलवां, लाधड़िया, उदरासर, बिरमसर, जालबसर और धोलिया गांवों का दौरा किया। अभियान की शुरुआत पूनरासर स्थित बालाजी महाराज के दर्शन से की गई। इसके बाद गांव-गांव सभाएं कर ग्रामीणों और युवाओं से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।

इस दौरान कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध, जिला कांग्रेस महासचिव सोहनलाल महिया, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गोदारा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं और समय पर उपचार नहीं मिलने से लोगों की जान जा रही है। ऐसे में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण अब क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकता बन गया है।

अभियान में ओमप्रकाश डोगीवाल, नारायणराम डूडी, बीरबल साईं, जगराम बाना, राम डेलू, मनोज गोदारा, तुलसीराम जाखड़, सुभाष, बुधाराम गांधी, लालचंद कड़वासरा, निर्मल सैन सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए 5 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचकर ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को और मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

पूनरासर

मणकरासर

बींझासर

गुसाईंसर

लोढेरा

डेलवां

उदरासर

बिरमसर

जालबसर

लाधड़िया

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सातलेरा में कल गूंजेंगे वीर बिग्गाजी महाराज के भजन, विशाल जागरण की तैयारियां पूरी🟢 हर गांव में गूंजा ट्रॉमा सेंटर निर्माण का मुद्दा, 11 गांवों में पहुंचा आह्वान रथ🟢 NEXT की खबर का असर: लापता राकेश सकुशल मिला, परिजनों ने जताया आभार🟢 ट्रॉमा सेंटर की मांग ने फिर पकड़ा जोर: ऑटो यूनियन व हिंदू क्रांति सेना की रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन🟢 तेरापंथ को मिला युवाचार्य, आचार्य महाश्रमण ने मुख्यमुनि महावीरकुमार को सौंपा उत्तराधिकार, देखें आकर्षक फ़ोटो और ऐतिहासिक नियुक्ति पत्र🟢 पेयजल आपूर्ति में लापरवाही पर सख्त विधायक, बोले- हर घर तक समय पर पहुंचे शुद्ध पानी🟢 20 जुलाई से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी🟢 विधायक के हस्तक्षेप से 48 घंटे में बदला जला ट्रांसफार्मर, धनेरू के किसानों को मिली राहत