NEXT 3 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, श्रीडूंगरगढ़ की नवनिर्वाचित अध्यक्षा एवं नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को सेवाकेंद्र मालू भवन में जैन संस्कार विधि के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य तथा मंगल उद्बोधन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जैन संस्कार विधि के अंतर्गत संस्कारक प्रदीप पुगलिया एवं पियूष बोथरा द्वारा मंगल मंत्रोच्चार एवं मंगल भावनाओं के साथ हुआ। मंगलाचरण उर्मिला गिया ने प्रस्तुत किया। अध्यक्षा सुशीला पुगलिया ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में निवर्तमान टीम का आभार व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की तथा सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
महासभा से पधारे आंचलिक एवं सभा प्रभारी राजेश बांठिया, कार्यसमिति सदस्य कमल बैद तथा सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने सभा गीत का संगान किया। राजेश बांठिया ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया, जिसे सभी ने दोहराया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्षा एवं नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।
साध्वी सरसप्रभा, साध्वी युक्तिप्रभा एवं साध्वी उन्नतप्रभा ने नवगठित टीम को ऊर्जादायी प्रेरणा देते हुए संबोधित किया। राजस्थान गौरव भीखमचन्द पुगलिया, महिला मंडल संरक्षिका झिणकार देवी बोथरा, उपाध्यक्ष मधु झाबक, तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष विक्रम मालू, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी तथा ओसवाल पंचायत से अक्षत पुगलिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्षा एवं पूरी कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्षा सुशीला पुगलिया ने तुलसीराम चौरड़िया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुमेर डागा को उपाध्यक्ष, प्रदीप पुगलिया को मंत्री, पांचीलाल सिंघी को संगठन मंत्री, संजय बरड़िया को सहमंत्री प्रथम, अक्षत पुगलिया को सहमंत्री द्वितीय तथा तोलाराम पुगलिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। कार्यसमिति सदस्यों के रूप में विजयराज सोठिया, नरेन्द्र डागा, संजय बोथरा, अशोक बैद, कमल बोथरा, दीपक सोठिया, महेंद्र (छोटू) दुगड़, जितेश मालू, विकास डागा, प्रदीप मालू, लूणकरण बोथरा, मनीष (मुकेश) नौलखा, विनोद भादानी, लक्ष्मीपत भादानी, धनराज पुगलिया, मणीशंकर सोठिया, मंजू बोथरा, मधु झाबक एवं रेखा भादानी को मनोनीत किया गया।
सेवाकेंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा ने निवर्तमान कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना करते हुए नवगठित टीम को समाज को संगठित कर सेवा और संस्कार के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। मंत्री प्रदीप पुगलिया ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल मंत्री अम्बिका डागा ने किया।
समारोह में तेरापंथ समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे। जैन संस्कार विधि के माध्यम से संपन्न इस समारोह ने धार्मिक परंपराओं, संगठनात्मक एकता एवं सामाजिक समर्पण की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।
























