#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजस्थान गौरव संतोष पारख को शुभकामनाएं देने का क्रम 15वें दिन भी अनवरत जारी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 14 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राज्यपाल के हाथों राजस्थान गौरव सम्मान प्राप्त कर अपने पैतृक नगर श्रीडूंगरगढ़ लौटे संतोष पारख को शुभकामनाएं देने का सिलसिला 15वें दिन भी अनवरत जारी रहा। नगर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान एवं अभिनंदन किया।

NEXT: राज्यमंत्री सुथार ने किया पारख का सम्मान

बीते बुधवार को पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने संतोष पारख के निवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसी दिन नगरपालिका पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा और पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने भी मुलाकात कर सम्मान की बधाई दी।

गुरुवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, समाजसेवी रामदेव बोहरा, वरिष्ठ अधिवक्ता बाबुलाल दर्जी, विश्व हिंदू परिषद के संतोष बोहरा, प्रदीप जोशी और श्याम सुंदर जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उनके निवास पहुंचे। सभी ने साफा पहनाकर संतोष पारख का अभिनंदन किया और राजस्थान गौरव सम्मान के लिए शुभकामनाएं दीं। पारख परिवार द्वारा अतिथियों का भी स्वागत करते हुए साफा पहनाया गया।

दिवंगत पिता बच्छराज पारख को किया याद

इस दौरान अतिथियों ने संतोष पारख के दिवंगत पिता बच्छराज पारख को याद करते हुए कहा कि पारख परिवार सदैव श्रीडूंगरगढ़ के विकास और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय रहा है। उन्होंने संतोष पारख से भविष्य में भी नगर और प्रदेश के विकास में योगदान देने की कामना की।

इस दौरान समाजसेवी जुगल किशोर तावनियां, आशीष जाड़ीवाल, दीनदयाल तावनियां, विजय ओझा, बंशीधर तावनियां, कन्हैयालाल स्वामी, श्री ओसवाल पंचायत अध्यक्ष विनोद भादानी, मंत्री कांति कुमार पुगलिया, उपाध्यक्ष हेमराज भादानी, अशोक बैद, प्रदीप मालू, धनराज पुगलिया, कमल बोथरा, पांचीलाल सिंघी, नरेंद्र कुमार डागा, लक्ष्मीपत भादानी, पार्षद भरत सुथार, करण जाड़ीवाल, छोटू दुगड़, एडवोकेट अनिल धायल, रूपनाथ सिद्ध और पवन बूटण सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने संतोष पारख को शुभकामनाएं दीं। प्रेमलता पारख ने सभी के स्नेह और आत्मीयता के लिए आभार जताया। संचालन आशीष जाड़ीवाल ने किया।

NEXT: गुसाईं ने पहनाया पारख को साफ़ा

NEXT: बुधवार को पालिकाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

NEXT: पूर्व प्रधान छैलूसिंह ने दी शुभकामनाएं

NEXT: वीएचपी ने किया सम्मान

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रावण मेले में ड्रेस प्रतियोगिता, अखबार की ड्रेस ने खींचा ध्यान; 21 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 12 और 11 दिनों की निराहार तपस्या का मंगलभावना कार्यक्रम, साध्वियों ने गीतिका संगान से की तप की अनुमोदना🟢 जनगणना 2027: पटवारी-ग्राम विकास अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, ग्राम निर्देशिका के आंकड़ों के संकलन की समझाई प्रक्रिया🟢 आंगनबाड़ी में बच्चों को बांटे पौष्टिक फल, अभिभावकों ने वेदांता ग्रुप की पहल को सराहा🟢 अस्पताल में मरीजों को गर्मी से राहत, ‘आपणों गांव’ ग्रुप ने भेंट किए 8 पंखे🟢 मुख्यमंत्री के स्वागत को श्रीडूंगरगढ़ से निकला सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, विधायक सारस्वत के नेतृत्त्व में मेघासर पहुंचे🟢 राजस्थान गौरव संतोष पारख को शुभकामनाएं देने का क्रम 15वें दिन भी अनवरत जारी