#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गांव-गांव पहुंचा पाळसीए वितरण अभियान, बच्चों ने लिया नियमित भरने का संकल्प

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नर नारायण सेवा संस्थान के सहयोगियों द्वारा चलाए जा रहे पाळसीए वितरण अभियान के तहत सोमवार को एजी मिशन स्कूल और नानु देवी स्कूल के विद्यार्थियों को पाळसीए वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और नियमित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने पाळसीए नियमित भरने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

सेवादार आनंद जोशी ने बताया कि संस्था के सदस्यों ने मंदिरों, श्मशान भूमि तथा ग्रामीण क्षेत्रों ऊपनी, सेरुणा, गुसाईंसर, बिग्गा और दुलचासर सहित कई गांवों में घर-घर जाकर भी पाळसीए वितरित किए। अभियान के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण और जीव-जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

संस्था के सदस्य आनंद जोशी ने बताया कि अभियान के तहत अब तक करीब 1500 पाळसियों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी यह सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा।

पाळसीए वितरण अभियान में सेवादार के रूप में भंवरलाल, श्याम करनाणी, सतीश, महादेव, महेंद्र, भैरू, वीर और फतेह सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में सामाजिक युवा कार्यकर्ताओं ने ईओ को सौंपे ज्ञापन, त्वरित कार्यवाही की मांग की🟢 आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां: बोलेरो कैम्पर में खड़े होकर पहुंचे बच्चे, जिम्मेदार उदासीन🟢 श्रीडूंगरगढ़ के 7 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे स्मार्ट बोर्ड और फर्नीचर🟢 लाइन पेट्रोलिंग और पेड़ों की छंटाई के लिए 2 घंटे बिजली बंद रहेगी, रिड़ी और ऊपनी जीएसएस से जुड़े 13 फीडरों की सप्लाई रहेगी प्रभावित🟢 गांव-गांव पहुंचा पाळसीए वितरण अभियान, बच्चों ने लिया नियमित भरने का संकल्प🟢 श्रीडूंगरगढ़ में लगने वाले राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले में विवाद: दुकानदारों ने मेला संचालकों पर लगाया चोरी करने का आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश🟢 योगी सरकार में हंसराज विश्वकर्मा बने राज्य मंत्री, रामगोपाल सुथार ने दी बधाई🟢 पुलिस थाने के सामने पैदल जा रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, चालक गाड़ी सहित फरार