#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

23 लाख के नलकूप से बुझी प्यास: आजादी के बाद पहली बार असलाव तालाब की एससी बस्ती तक पहुंचा शुद्ध पानी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 21 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के ग्राम धनेरू स्थित मेघवालों की ढाणी (असलाव तालाब) में आजादी के बाद पहली बार स्थायी पेयजल सुविधा उपलब्ध हुई है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से लगभग 23 लाख रुपए की लागत से नलकूप निर्माण, विद्युत कनेक्शन एवं संचालन कार्य पूरा कर दिया गया है।

बीकानेर और चूरू जिले की सीमा पर स्थित इस अनुसूचित जाति बस्ती में वर्षों से पेयजल संकट बना हुआ था। ग्रामीणों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता था। अब नलकूप शुरू होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी और शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।

ग्रामीणों ने बताया कि विधायक ताराचंद सारस्वत ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए नलकूप स्वीकृत करवाया। ग्रामीणों के अनुसार यह कार्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि आजादी के बाद पहली बार बस्ती में स्थायी जलस्रोत विकसित हुआ है।

विक्रम सिंह साण्डवा सहित धनेरू ढाणी के ग्रामीणों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री, जलदाय मंत्री, विधायक ताराचंद सारस्वत एवं विभागीय अधिकारियों का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि इस नलकूप से आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ मिलेगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 23 लाख के नलकूप से बुझी प्यास: आजादी के बाद पहली बार असलाव तालाब की एससी बस्ती तक पहुंचा शुद्ध पानी🟢 होटल के कमरे में चल रही थी नकली नोटों की फैक्ट्री, श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने 4 युवकों को दबोचा