#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जन्मदिन, शादी और पुण्यतिथि की याद में लगाए पेड़, 10 साल में नंदीशाला परिसर बना हरियाली का ठिकाना

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की अनूठी मिसाल तोलियासर की नंदीशाला में देखने को मिल रही है। वर्ष 2016 से यहां शुरू हुए वृक्षारोपण अभियान के तहत लोग अपने बच्चों के जन्मदिन, शादी-विवाह, त्योहार और माता-पिता की स्मृति में पौधे लगाकर उनका संरक्षण भी कर रहे हैं। लगातार चले इस अभियान से आज परिसर में हजारों वृक्ष विकसित हो चुके हैं, जिससे नंदीशाला हरियाली और पक्षियों के कलरव से गुलजार हो गई है।

नंदीशाला परिसर में विकसित बहन-बेटी उद्यान और हजारों पक्षियों के आशियानों ने प्राकृतिक वातावरण को और भी मनमोहक बना दिया है। वहीं जनसहयोग से यहां करीब 250 बछड़ों का संरक्षण भी किया जा रहा है।

इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए वन संरक्षक सत्यपाल सिंह के सहयोग से खेतेश्वर वाटिका में 20 पीपल के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मालसिंह, भंवरसिंह, भरतसिंह, गणेश सिंह, घनश्याम सिंह, श्याम सिंह, राजाराम राजपुरोहित, राकेश राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। गांव की मातृशक्ति ने पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली। नंदीशाला समिति ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को भविष्य में भी लगातार जारी रखा जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 महिला सुरक्षा पर कांग्रेस का फोकस, जयपुर बैठक में जिलों को दिए आंदोलन तेज करने के निर्देश🟢 जन्मदिन, शादी और पुण्यतिथि की याद में लगाए पेड़, 10 साल में नंदीशाला परिसर बना हरियाली का ठिकाना🟢 जन्मदिन, शादी और पुण्यतिथि की याद में लगाए पेड़, 10 साल में नंदीशाला परिसर बना हरियाली का ठिकाना🟢 देर रात तबादला सूची जारी: सैंकड़ों अधिकारियों के बदले ठिकाने, श्रीडूंगरगढ़ में बीडीओ-अभियंता यथावत; लेखा शाखा में फेरबदल