संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, महिलाओं ने किया रातिजोगा
NEXT 29 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। वहीं छात्रावास के स्थापना दिवस पर महिलाओं द्वारा रातिजोगा भी किया गया।

इस दौरान महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास के भारतीय सेना में चयनित 6 युवाओं एवं सब इंस्पेक्टर पद पर चयनित एक युवक का सम्मान किया गया। छात्रावास प्रबंधन समिति की ओर से सभी चयनित युवाओं और उनके अभिभावकों को साफा, शॉल व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
सम्मानित युवाओं में छोटूराम चोटिया, राजूराम चोटिया, महेंद्र पूनियां, श्यामसुंदर बिस्सु, कृष्ण जाखड़, पूनमचंद ज्याणी तथा शंकरलाल गोदारा शामिल रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्रावास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने कहा कि चौधरी चरणसिंह ने किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग के हितों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर लक्ष्मणराम खिलेरी, प्रभुराम बाना, डॉ. विनोद चौधरी, रामलाल जाखड़, रामप्रताप जाखड़, कानाराम गोदारा, राजूराम चोटिया, पूनमचंद ज्याणी और सुशील सेरडिया ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में रामचन्द्र गोदारा, भागुराम जाखड़, रामचन्द्र गीला, सीताराम घिंटाला, जगदीश ज्याणी, रामरतन साहू, हनुमान महिया, शंकरलाल कड़वासरा, हरलाल भाम्भू, सोहनलाल गोदारा, वार्डन दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने आभार जताया।






















