NEXT 4 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रेलवे फाटक के पास थोड़ी देर पहले दो पिकअप वाहनों की टक्कर हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू करवाया। इसके बाद दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने ले जाया गया।






















