#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बेरासर की चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, ज्योति मिर्धा बोलीं- डबल इंजन सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 9 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेरासर में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ज्योति मिर्धा, विधायक ताराचंद सारस्वत और भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने ग्रामीणों से संवाद किया। चौपाल में ग्रामीणों, किसानों, युवाओं और महिलाओं ने क्षेत्र की समस्याएं व सुझाव जनप्रतिनिधियों के सामने रखे।

कार्यक्रम में ग्रामीण रथ के जरिए एलईडी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर सरकार के प्रति आभार जताया।

मुख्य अतिथि डॉ. ज्योति मिर्धा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार गांव-ढाणी तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की भी जानकारी दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री दलीप सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, महावीर सिंह चारण, जगदीश खींवसर, मुकेश जोशी, महावीर रांका, ओमप्रकाश, सुरेंद्र स्वामी, राकेश सैन, विक्की सदावत, शुभकरण बिश्नोई सहित कई भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ और बीडीओ भोमसिंह इन्दा भी उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राष्ट्रीय लोक अदालत में 164 प्रकरणों का निस्तारण: ₹2.52 करोड़ की अवार्ड राशि पारित🟢 जनगणना राष्ट्रीय महत्त्व का कार्य, डिजिटल सिस्टम से मिलेगी स्व-गणना की सुविधा🟢 बेरासर की चौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, ज्योति मिर्धा बोलीं- डबल इंजन सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध🟢 बंगाल में भाजपा सरकार बनने की खुशी: भगवान को लगाया काजू कतली की सवामणी का भोग, कस्बेवासियों में बांटे प्रसाद के पैकेट🟢 गाय से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल