#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बरसात में जलभराव से परेशान धनेरू के ग्रामीण, सीवरेज लाइन की मांग

By Next Team Writer

Published on:

भाजपा नेता आईदान पारीक ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मेघवालों के मोहल्ले और बाबा रामदेव मंदिर के पास गंभीर समस्या

NEXT 19 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 के दौरान भाजपा नेता आईदान पारीक धनेरू ने उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा को ज्ञापन सौंपकर कर धनेरू गांव में सीवरेज लाइन डलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि बरसात के दिनों में गांव में भारी जलभराव हो जाता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में बताया गया कि गांव के मेघवालों के मोहल्ले तथा बाबा रामदेव मंदिर के आसपास बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है और गंदगी फैलने से बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

आईदान पारीक ने प्रशासन से जल्द सीवरेज लाइन का निर्माण करवाकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। इस पर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर समाधान का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम में होने वाली परेशानी को देखते हुए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि गांववासियों को राहत मिल सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रखरखाव कार्य के चलते शनिवार सुबह 3 घंटे बिजली रहेगी बंद🟢 बरसात में जलभराव से परेशान धनेरू के ग्रामीण, सीवरेज लाइन की मांग🟢 कुत्ते के हमले में घायल हिरण को युवाओं ने बचाया, वन विभाग को सौंपा