#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न: 115 में से 87 परीक्षार्थी हुए शामिल, शिक्षा व एकता का संदेश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। “विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता- 2026” का आयोजन 3 अप्रैल को मॉर्डन राजस्थान सीनियर सैकेंडरी पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल मनीराम शर्मा के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता को समाज में जागरूकता और शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड (राजस्थान सरकार) के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को शिक्षा एवं एकता का संदेश दिया।

परीक्षा केंद्र प्रभारी महेश राजोतिया के अनुसार, परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू होकर 12:40 बजे समाप्त हुई। कुल 115 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 87 ने परीक्षा दी, जबकि 28 अनुपस्थित रहे। परीक्षा का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत किया गया।

इस आयोजन का संचालन विश्वकर्मा युवा मित्र मंडल एवं जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की सफलता में आईआरएस दिनेश सारंग मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। नागौर से आए ऑब्जर्वर कानाराम कुलरिया ने समय पर प्रश्न पत्र पहुंचाकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

कार्यक्रम में रामनिवास जांगिड़, संदीप राजोतिया, हर्ष राजोतिया, सह प्रभारी भीखाराम सुथार सहित समाज के कई गणमान्य लोगों ने सहयोग दिया। साथ ही भामाशाह श्याम नागल (दुलचासर) के आर्थिक सहयोग से आयोजन को विशेष मजबूती मिली।

आयोजकों ने सभी दानदाताओं, अभिभावकों, विद्यार्थियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता समाज को शिक्षा, संगठन और संस्कारों के माध्यम से नई दिशा देने का कार्य करेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न: 115 में से 87 परीक्षार्थी हुए शामिल, शिक्षा व एकता का संदेश🟢 42 साल की सेवा पूरी होने पर वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी गोपाल सिंह नाथावत का जगह-जगह सम्मान🟢 धनेरू में बच्चों को पढ़ने के लिए जाना पड़ता है दूर, ग्रामीणों ने विधायक को दिया ज्ञापन🟢 कल्याणसर में ग्राम रथ अभियान: किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव