#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जल संरक्षण जनआंदोलन बने, हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी: विधायक सारस्वत

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ के भगत सिंह पार्क में ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत कार्यक्रम

NEXT 31 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका क्षेत्र स्थित भगत सिंह पार्क में रविवार को ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं अभियान के संभाग प्रभारी रामगोपाल सुथार और विधायक ताराचंद सारस्वत ने जल संरक्षण का संदेश दिया।

राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने आमजन से वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण और जल के सदुपयोग का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जनजागरण के माध्यम से भावी पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सकता है।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा जनआंदोलन है। प्रत्येक नागरिक को जल बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा उपस्थित लोगों को जल बचाने का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, महावीर प्रजापत, रतन सिंह राठौड़, भरत सुथार, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, मूलचंद इंदौरिया, रजत आसोपा, विक्रम सिंह शेखावत, लोकेश माली, ओमप्रकाश नाई, गणेश बिहानी, परमेश्वर स्वामी, गजानंद दाधीच तथा तहसीलदार रामकिशन दर्जी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अचानक सामने आया कुत्ता, बाइक टकराने से युवक घायल🟢 जल संरक्षण जनआंदोलन बने, हर नागरिक निभाए जिम्मेदारी: विधायक सारस्वत🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ 2 जून को, नाकोड़ा भैरव महापूजन भी होगा🟢 पति-पत्नी किन आधारों पर ले सकते हैं तलाक? जानिए हिन्दू विवाह अधिनियम में क्या हैं प्रावधान🟢 मन की बात से प्रेरित हुए कार्यकर्ता, राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प🟢 विधायक सेवा केंद्र में सुनी ‘मन की बात’, पीएम के संदेशों को बताया प्रेरणादायक🟢 तेरापंथी सभा की कमान सुशीला पुगलिया को, निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष