#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अब जुलाई में ही मिलेगा तीन महीने का गेहूं, अगस्त-सितंबर का वितरण भी साथ होगा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) के तहत पात्र परिवारों को अब जुलाई में ही तीन माह का गेहूं उपलब्ध कराया जाएगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने जुलाई के साथ-साथ अगस्त और सितंबर माह के लिए आवंटित गेहूं का उठाव एवं वितरण भी इसी माह करने के निर्देश जारी किए हैं।

जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि पहले जुलाई माह के आवंटित गेहूं का शत-प्रतिशत उठाव 15 जुलाई 2026 तक पूरा करने के निर्देश थे। अब संशोधित व्यवस्था के तहत अगस्त और सितंबर माह का आवंटित गेहूं भी जुलाई के वितरण के साथ ही उचित मूल्य की दुकानों से वितरित किया जाएगा।

विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समयबद्ध तरीके से गेहूं का उठाव और वितरण सुनिश्चित किया जाए। वहीं उचित मूल्य दुकानदारों को भी सभी पात्र लाभार्थियों तक निर्धारित समय में खाद्यान्न पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा गया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 अब जुलाई में ही मिलेगा तीन महीने का गेहूं, अगस्त-सितंबर का वितरण भी साथ होगा🟢 राष्ट्र प्रथम का संदेश आज भी प्रासंगिक: विधायक ताराचंद सारस्वत🟢 अब श्रीडूंगरगढ़ मुकाबले के लिए तैयार: अनुज स्पोर्ट्स एरिना में मल्टी स्पोर्ट्स टर्फ शुरू, क्रिकेट-फुटबॉल समेत 5 खेलों की सुविधा🟢 नई किरण अभियान: नशे के प्रति जागरूकता के लिए कॉलेज में हुई क्विज प्रतियोगिता🟢 धनेरू में स्कूल भवन गिरने के बाद नए कमरों की मांग तेज🟢 राजस्थानी भाषा की संवैधानिक मान्यता पर शोध: साहित्यकार किरण राजपुरोहित को पीएचडी की उपाधि