#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विश्व पर्यावरण दिवस कल: श्रीडूंगरगढ़ में कलश यात्रा, पौधारोपण और जल संरक्षण का संदेश

By Next Team Writer

Published on:

गणेश मंदिर से नर्सरी तक निकलेगी कलश यात्रा, तुलसी के पौधे भी बांटे जाएंगे

NEXT 4 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे अनाज मंडी स्थित गणेश मंदिर से रेंज नर्सरी तक निकाली जाने वाली कलश यात्रा से होगी।

सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत पीपल पूजन, नर्सरी भ्रमण, पर्यावरण संरक्षण विषयक जागरूकता गतिविधियां और निशुल्क तुलसी के पौधों का वितरण किया जाएगा। प्रतिभागियों को नर्सरी में तैयार किए जा रहे विभिन्न पौधों और उनकी उपयोगिता की जानकारी भी दी जाएगी।

सिंगल यूज प्लास्टिक छोड़ने और पौधों की देखभाल का दिलाया जाएगा संकल्प

कार्यक्रम के दौरान लोगों को जल संरक्षण और जल बचत के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने, जैव विविधता संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर आधारित जन-जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित होंगी।

‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ का होगा समापन

सत्यपाल सिंह ने बताया कि ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026’ के तहत जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के समापन दिवस पर वन विभाग की ओर से जल स्रोतों की सफाई, पौधारोपण, श्रमदान और जल जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए जनभागीदारी जरूरी

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य आमजन को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन को देखते हुए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने और अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 विश्व पर्यावरण दिवस कल: श्रीडूंगरगढ़ में कलश यात्रा, पौधारोपण और जल संरक्षण का संदेश🟢 गुसाईंसर बड़ा से लापता हुआ व्यक्ति, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी रिपोर्ट🟢 अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को मिलेगा कारोबार और पढ़ाई के लिए लोन, 15 जून तक करें आवेदन🟢 सेरूणा जीएसएस पर कार्मिकों की कमी से बिगड़ी बिजली व्यवस्था, आंधी में टूटे तार; ग्रामीणों ने दिया धरना