#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राष्ट्र निर्माण का मंत्र लेकर जुटे युवा: ABVP स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी, आज किया पौधारोपण

By Next Team Writer

Published on:

सर्व सामाजिक छात्रावास में आयोजन, वक्ताओं ने कहा- सही निर्णय, लक्ष्य और अनुशासन ही सफलता की कुंजी

NEXT 9 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आज गुरुवार को स्थानीय सर्व सामाजिक छात्रावास (एनएच-11) में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण, समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। छात्रावास अधीक्षक लेखराम की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने राष्ट्र सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक करण जाड़ीवाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की स्थापना का उद्देश्य छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति के रूप में संगठित कर देशहित में कार्य करना है। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

नगर मंत्री राघव लखोटिया ने कहा कि युवावस्था जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौर होता है। इस समय लिया गया सही निर्णय और अच्छी संगति व्यक्ति के भविष्य को नई दिशा देती है, जबकि गलत निर्णय जीवन को भटका सकता है।

नगर सह मंत्री बलराम बेनीवाल ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि जीवन में संकल्प लेने के बाद उसमें विकल्प के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। नरेंद्र कूकना ने विद्यार्थियों को जीवन की स्पष्ट दिशा तय करने की सीख दी। वहीं केशव पूरी ने स्वामी विवेकानंद के प्रेरक संदेश “उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” को आत्मसात करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य बैठक के बाद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसे लेकर विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया।

इस दौरान जिला संयोजक करण जाड़ीवाल, नगर मंत्री राघव लखोटिया, नगर सह मंत्री बलराम बेनीवाल, नरेंद्र कूकना, केशव पूरी सहित छात्रावास के विद्यार्थी और एबीवीपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 गुसाईंसर बड़ा की गौशाला में 101 पीपल-बरगद के पौधे रोपे: सहायक वन संरक्षक बोले- पेड़ बचेंगे तो पर्यावरण सुरक्षित रहेगा🟢 राष्ट्र निर्माण का मंत्र लेकर जुटे युवा: ABVP स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी, आज किया पौधारोपण🟢 मैट पर श्रीडूंगरगढ़ का दम: तीन पहलवानों ने राज्य स्तरीय कुश्ती में जीते दो रजत और एक कांस्य पदक🟢 श्रीडूंगरगढ़ में आईटी विभाग का फेरबदल: पंचायत समिति और तहसील में बदले चार कार्मिक🟢 12वीं पास युवाओं के लिए एयरफोर्स में भर्ती का मौका: अग्निवीर व मेडिकल असिस्टेंट के आवेदन शुरू, 26 जुलाई आखिरी तारीख🟢 कल सुबह 4 घंटे बिजली रहेगी बंद: श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 13 फीडरों की सप्लाई प्रभावित, पहले निपटा लें जरूरी काम🟢 जर्जर स्कूल भवन में नहीं बैठेगे छात्र: तोलियासर में कल से नए भवन में लगेगी कक्षाएं, शिक्षा विभाग ने किया निरीक्षण