NEXT 8 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नेशनल हाईवे-11 पर सातलेरा जीएसएस के पास अभी थोड़ी देर पहले एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल की सहायता की।
सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर तावनियाँ ने बताया कि झब्बर सिंह निवासी बूंदी अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सातलेरा जीएसएस के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर गया। हादसे में उसे चोटें आईं।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत आपणों गांव सेवा समिति के सेवादारों को दी। मौके पर सेवादार एम्बुलेन्स लेकर पहुंचे हैं।






















