बिरमसर में रात को मिला था घायल हिरण, प्राथमिक उपचार के बाद दी सूचना
NEXT 19 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बिरमसर गांव के पास रात के समय एक घायल हिरण मिलने पर युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि हिरण पर कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया था।

सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता लालचन्द गोयल मौके पर पहुंचे और साथियों के सहयोग से हिरण को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को घायल हिरण सौंप दिया गया, ताकि उसका उपचार कराया जा सके।
इस दौरान लालचन्द गोयल ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। समय पर सूचना और सहायता मिलने से घायल हिरण को उपचार उपलब्ध कराया जा सका।
मौके पर इमरताराम, राकेश, कैलाश गोयल सहित युवा क्रांतिकारी संगठन के सदस्य मौजूद रहे।



















