NEXT 27 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कोटासर ग्राम के प्रसिद्ध मां शक्ति दादी मंदिर में दो दिवसीय मेला महोत्सव रविवार से शुरू होगा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि रविवार रात्रि को मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा।
जागरण में गंगाशहर, बीकानेर के प्रसिद्ध भजन गायक बजरंगलाल जोशी एंड पार्टी द्वारा मां के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
सोमवार सुबह मां शक्ति दादी का विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना, ज्योत दर्शन और महाप्रसाद का आयोजन होगा।
मेला स्थल पर तैयारियां जोरों पर हैं। समिति सदस्य और ग्रामीण आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मेले में पहुंचने की संभावना है।




















