NEXT 24 नवम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के मुख्य बाजार में ऑटो स्टैंड के पास बिना बारिश के फैला कीचड़ लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सड़क पर जगह-जगह जमा यह कीचड़ अब आवागमन में बाधा बन चुका है। हालात यह हैं कि पैदल चलने वाले राहगीरों पर पास से गुजरने वाले वाहन कीचड़ उछाल रहे हैं, जिससे लोग परेशान और नाराज हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन नगरपालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने साफ कहा कि बिना बारिश के इस स्तर की गंदगी नगर पालिका के सफाई व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है।
राहगीरों का कहना है कि प्रशासन सिर्फ सफाई के दावे करता है, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

कस्बेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सफाई करवाकर सड़क को सुगम बनाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।





















