#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कालू रोड पर गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच, अनुज स्पोर्ट्स अरेना में आज होगी ‘स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग’

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 24 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालू रोड स्थित अनुज स्पोर्ट्स अरेना आज रविवार को क्रिकेट के रोमांच से गुलजार रहेगा। यहां आज “स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग” का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्र की कई दमदार टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। टूर्नामेंट को लेकर युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

अनुज स्पोर्ट्स अरेना के निदेशक संदीप सोनी ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले सीजन में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है और प्रत्येक टीम अपने ग्रुप में चार-चार लीग मैच खेलेगी। ट्रॉफी का अनावरण एडवोकेट मोहनलाल सोनी और टूर्नामेंट का उद्घाटन सीताराम मौसूण द्वारा किया जाएगा।

ग्रुप चरण के बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहला सेमीफाइनल ग्रुप A की नंबर-1 और ग्रुप B की नंबर-2 टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल ग्रुप B की नंबर-1 और ग्रुप A की नंबर-2 टीम के बीच होगा। दोनों विजेता टीमें फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

ये टीमें लेंगी भाग

जोरा सुपर सिक्स, सिक्सर किंग, कान्हा ज्वैलरी हाउस, करणी सुपर सिक्स, किसन डेलवा, श्री करणी रॉकस्टार, सोनी रॉयल किंग्स, बाना री पलटन, द रॉयल्स और जै मां अम्बे ज्वैलर्स सहित कुल 10 टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पूर्व सरपंच सहित ठुकरियासर के ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार🟢 हाईटेक लाइब्रेरी का उद्घाटन: बालिका शिक्षा को मिलेगा नया आधार🟢 3 दिन का वादा, 7 दिन बाद भी नहीं मिला पानी: आक्रोशित ग्रामीण टंकी पर चढ़े, बोले- समाधान तक नहीं उतरेंगे🟢 कालू रोड पर गूंजेगा क्रिकेट का रोमांच, अनुज स्पोर्ट्स अरेना में आज होगी ‘स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग’🟢 मुनि धनञ्जय कुमार की दीक्षा स्वर्ण जयंती पर भव्य समारोह, साधना व संयम जीवन की हुई अनुमोदना