NEXT 8 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अध्यक्षता में रीड़ी और श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता को लेकर चर्चा की गई।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी पंचायती राज चुनावों में पूरी एकजुटता और मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर कांग्रेस की नीतियों और मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
बैठक में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के कुशासन, तानाशाही और सत्ता के अहंकार का जवाब जनता अपने वोट से देगी। नेताओं ने दावा किया कि रीड़ी और श्रीडूंगरगढ़ दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत का परचम लहराएगी।





















