#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लिखमीसर दिखनादा में नए ट्यूबवेल का काम शुरू, ग्रामीण बोले- पानी की जरूरत पूरी होगी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 8 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव लिखमीसर दिखनादा गांव में हरिराम दादाजी मंदिर के पास नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर विधायक ताराचंद सारस्वत का पुष्प अर्पित कर आभार जताया।

ग्रामीणों ने कहा कि गांव में नए ट्यूबवेल से पेयजल की जरूरत पूरी करने में राहत मिलेगी। लंबे समय से क्षेत्र में पानी की आवश्यकता को देखते हुए ट्यूबवेल की मांग की जा रही थी। कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य प्राथमिकता से करवाए जा रहे हैं। ग्रामीणों की आवश्यकता के अनुसार विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

गौरतलब है कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नलकूप और पेयजल से जुड़े कई विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल की स्वीकृति और कार्य शुरू करवाने पर विधायक सारस्वत का आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 लिखमीसर दिखनादा में नए ट्यूबवेल का काम शुरू, ग्रामीण बोले- पानी की जरूरत पूरी होगी🟢 रीड़ी में पेयजल संकट दूर करने का प्रयास: नायक मोहल्ले में विधायक सारस्वत ने करवाया ट्यूबवेल🟢 पंचायती राज चुनाव : कांग्रेस ने कसी कमर, रीड़ी और श्रीडूंगरगढ़ में जीत का दावा🟢 परीक्षा और मतदान एक ही दिन, विद्यार्थी किसे चुनें?