NEXT 8 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़ । क्षेत्र के गांव रिड़ी में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के बीच नायक मोहल्ले में नए ट्यूबवेल का निर्माण कराया गया है। विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से बने ट्यूबवेल को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अच्छे व मीठे पानी की कामना की।

पूजा-अर्चना में पंडित घनश्याम सारस्वत, सीताराम, गणेश, प्रेमचंद, डूंगरनाथ पंवार, मूलाराम जाखड़, पन्नाराम नायक, जालूराम नायक और डूंगर नायक सहित मोहल्लेवासी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल की सौगात मिलने पर विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया।
सामाजिक कार्यकर्ता नरसीराम शर्मा ने बताया कि विधायक सारस्वत के करीब ढाई साल के कार्यकाल में रीड़ी गांव में यह चौथा ट्यूबवेल कराया गया है। उन्होंने कहा कि ट्यूबवेल शुरू होने से नायक मोहल्ले सहित आसपास के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है।



















