NEXT 5 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायतीराज चुनाव को लेकर माकपा ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को माकपा श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक माकपा कार्यालय में पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया की मौजूदगी में हुई। बैठक में माकपा ने श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति और जिला परिषद की सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि माकपा संघर्ष और 36 कौम के दम पर चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने ब्लॉकवार कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और संभावित प्रत्याशियों को लेकर फीडबैक लिया। बैठक में चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी चर्चा हुई।
माकपा तहसील सचिव मुखराम गोदारा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के बाद अब मंगलवार को रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसमें कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर फीडबैक लिया जाएगा और संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में अशोक शर्मा, पूर्व प्रधान मघाराम मेघवाल, उप प्रधान मालाराम नैण, पूर्व सरपंच नारायणनाथ सिद्ध, सरपंच सुनील मलिक, जेठूसिंह राजपुरोहित, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पेमाराम नायक, शेखर रैगर, बजरंगनाथ गोदारा, सहीराम भामू, धन्नाराम पूनिया, मामराज गोदारा, जगदीश गोदारा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नथुनाथ मंडा, सुरजाराम समंदसर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मोडाराम तरड़, बुधाराम बैरा, हरि बैरा, भंवरलाल पांडर, पन्नालाल सिंवल, रमेश जाखड़, ओमप्रकाश कसवा, चुननाथ सीपुनरासर, किसान सभा के सीताराम गोदारा, ईश्वरनाथ सेरूणा, महावीर सिंह नारसीसर, पूर्व सरपंच भागीरथ सुथार, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष खुमाराम जाखड़, सरपंच सुनील मेघवाल, भादरनाथ लिखमादेसर, सत्तुनाथ, काननाथ, सीताराम जैतासर और रामचंद्र जैतासर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















