#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नशे से दूर रहने की शपथ ली, हस्ताक्षर अभियान से दिया नशामुक्ति का संदेश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।

नशामुक्ति अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. रितु चौधरी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

महाविद्यालय की प्रोफेसर कुमुद जैन ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चोरी की बाइक और फर्जी नंबर प्लेट पर ले जा रहा था अफीम, आरोपी की जमानत खारिज🟢 नशे से दूर रहने की शपथ ली, हस्ताक्षर अभियान से दिया नशामुक्ति का संदेश🟢 35 साल पहले शुरू की थी पैदल संघ की परंपरा, 35वीं फेरी पर धूमधाम से रवाना हुए श्रद्धालु🟢 वीर बिग्गाजी महाराज का मेला 23-24 अक्टूबर को, देशभर से उमड़ेंगे श्रद्धालु