#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में बंगाली परंपरा से हुई मां दुर्गा की आरती, श्रद्धालु उमड़े, देखें सभी फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

बिग्गा बास में सजा भव्य पंडाल, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों का किया सम्मान

NEXT 19 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के बिग्गा बास में बंगाली संस्कृति के संवाहकों ने स्थानीय निवासियों के सहयोग से मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया। पंडाल में मां दुर्गा की महिषासुर मर्दिनी स्वरूप वाली दिव्य प्रतिमा विराजित की गई। रात्रिकालीन आरती में बंगाली परंपरा के अनुसार मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। बंगाली रीति-रिवाजों से होने वाली पूजा देखने के लिए कस्बे के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे।

NEXT: महिषासुर मर्दनी ने महिषासुर का किया वध

कार्यक्रम के दौरान विधायक पुत्र राजेश शर्मा, पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, गौसेवी सत्यनारायण स्वामी सहित पार्षदों का मंच पर सम्मान किया गया। राजेश शर्मा ने आयोजन के लिए बंगाली संस्कृति से जुड़े भाइयों का धन्यवाद दिया। पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति सभी संस्कृतियों को स्वीकार करती है और उनका संपोषण करती है। वहीं उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं ने आध्यात्मिक आयोजन के मंच से शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

बंगाली संस्कृति और भक्ति का दिखा संगम

पंडाल में मां दुर्गा की दिव्य प्रतिमा के दर्शन और बंगाली विधि-विधान से हुई आरती ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। बंगाल के प्रसिद्ध धुमुची नृत्य ने श्रद्धालुओं को श्रद्धा से सरोबार कर दिया तो वहीं महिषासुरमर्दनी के संगीतमय नाटिका मंचन ने मौजूद हर एक व्यक्ति रोमांचित कर दिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक परंपराओं की झलक भी देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश गांधी ने किया।

NEXT: महिषासुर वध का जीवंत दृश्य

NEXT: धुमुची नृत्य

NEXT: विधायक पुत्र राजेश शर्मा का स्वागत करते कमेटी के सदस्य

NEXT: पालिकाध्यक्ष कलाणी का सम्मान हुआ

NEXT: वाईस चैयरमैन गुसाईं का किया सम्मान

NEXT: कार्यक्रम में मौजूद विशिष्टगण

NEXT: मां दुर्गा की पूजा

NEXT: कार्यक्रम में मौजूद कस्बेवासी

NEXT: मां दुर्गा को प्रणाम करते अतिथि

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 18-19 साल के युवाओं का घर-घर जाकर होगा मतदाता पंजीकरण, बीएलओ को निर्देश🟢 श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी में पंचायत समिति सदस्यों के नामांकन शुरू, पहले दिन आए 3 फॉर्म🟢 श्रीडूंगरगढ़ में आज रात भजन सुनाएंगे ‘काका’, नवरात्रा पर सजेगी भजन संध्या🟢 सुरजनसर के दो भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, पूर्व विधायक गोदारा ने दुपट्टा पहनाकर किया स्वागत🟢 श्रीडूंगरगढ़ से 25 अक्टूबर को रवाना होगी पूनरासर बालाजी की 5वीं गौरवशाली पैदल फेरी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कमला देवी के नेत्रदान से दो लोगों को मिलेगी नई रोशनी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बंगाली परंपरा से हुई मां दुर्गा की आरती, श्रद्धालु उमड़े, देखें सभी फ़ोटो🟢 श्रीडूंगरगढ़ में एक के बाद एक दो हादसे, 5 युवक घायल; एक गंभीर अवस्था में बीकानेर रेफर, लिंक पर क्लिक करके देखें वीडियो