NEXT 23 अक्टूबर, 2026, श्रीडूंगरगढ़। रीड़ी ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं पूर्व पंचायत समिति सदस्य रेखाराम कालवा मेघवाल ने कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) की सदस्यता ग्रहण की। नागौर सांसद एवं आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

रेखाराम कालवा मेघवाल कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। उनके आरएलपी में शामिल होने के दौरान पार्टी के युवा नेता डॉ. विवेक माचरा भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर डॉ. विवेक माचरा ने कहा कि कमजोर, पीड़ित और वंचित वर्ग की आवाज को मजबूती देना पार्टी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में युवाओं और किसानों के सम्मान को सर्वोच्च स्तर पर लेकर जाना ही उनके जीवन का लक्ष्य है।
रेखाराम कालवा मेघवाल के आरएलपी में शामिल होने से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा तेज हो सकती है।



































