NEXT 3 नवम्बरश्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत जोधपुर के शिकारपुरा में 12 से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले घोष शिविर ‘मरु निनाद’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ घोष केंद्र का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। इसमें स्वयंसेवकों ने घोष वादन की लयबद्ध और अनुशासित प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया।
कार्यक्रम में पणव, आनक, शंख, वेणु, झल्लरी और त्रिभुज सहित विभिन्न वाद्य यंत्रों पर भारतीय शास्त्रीय संगीत आधारित रचनाओं का वादन किया गया। स्वयंसेवकों ने किरण, श्रीराम, उदय, चेतक, सोनभद्र, भूप और कावेरी जैसी रचनाओं की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
संघ की 100 वर्षों की यात्रा बताई
घोष वादन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नोखा जिला के जिला कार्यवाह राजकुमार ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्थापना से लेकर वर्तमान तक संघ की विकास यात्रा और राष्ट्रजीवन में उसके योगदान की जानकारी दी। साथ ही जोधपुर के शिकारपुरा में होने वाले ‘मरु निनाद’ कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया और अधिकाधिक स्वयंसेवकों से सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवक, उनके परिजन और समाज के बंधु-भगिनियां उपस्थित रहे।
























