#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

चलती बस में ड्राइवर को उठा सीने में दर्द, 108 कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल; हार्ट की दिक्कत पर पीबीएम रेफर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर से रतनगढ़ की ओर जा रही एक बस के चालक को खाकी धोरा के पास अचानक सीने में तेज दर्द उठ गया। दर्द बढ़ने पर चालक ने बस को सड़क किनारे रोक दिया। मौके पर मौजूद 108 एंबुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हार्ट संबंधी परेशानी सामने आने पर उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार चालक मनोज कुमार मालासी गांव का निवासी है और बीकानेर-सालासर मार्ग पर चलने वाली बस का चालक है। बस खाकी धोरा के पास पहुंची ही थी कि उसे सीने में दर्द की शिकायत हुई। हालत बिगड़ती देख बस रोक दी गई।

चाय पीने रुके थे 108 कर्मी, बन गए फरिश्ता

संयोग से 108 एंबुलेंस का स्टाफ एक गंभीर मरीज को जयपुर छोड़कर वापस बीकानेर लौट रहा था। रास्ते में खाकी धोरा के पास एक होटल पर चाय पीने के लिए रुके हुए थे। इसी दौरान संबंधित बस वहां पहुंची और चालक की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली।

एंबुलेंस कर्मियों ने बिना देर किए चालक को एंबुलेंस में बैठाकर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। समय पर चिकित्सा सुविधा मिलने से चालक को तत्काल राहत मिली। चिकित्सकों ने जांच के बाद हृदय संबंधी समस्या की आशंका जताई और बेहतर उपचार के लिए उसे पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

समय पर मिली मदद, टला बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि चालक बस को समय रहते नहीं रोकता और तत्काल चिकित्सा सहायता नहीं मिलती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता और मानवता की सराहना की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चलती बस में ड्राइवर को उठा सीने में दर्द, 108 कर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल; हार्ट की दिक्कत पर पीबीएम रेफर🟢 नशीली दवाओं के मामले में रफीक को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 65 लाख का हवाला खेल बेनकाब: गड्डियों में ऊपर-नीचे असली नोट, बीच में निकले सफेद कागज🟢 शहरी सेवा शिविर पहुंचे राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार: अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ🟢 एक अधिकारी के भरोसे नगरपालिका और तहसील, जनता परेशान: NHRC से शिकायत, मानवाधिकार हनन का लगाया आरोप🟢 महेश नवमी पर भगवान महेश का विशेष पूजन, समाज में एकता और संस्कारों को सशक्त बनाने का आह्वान