#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बिग ब्रेकिंग: हैदराबाद में चारमीनार के पास इमारत में भीषण आग, 13 की मौत, कई घायल, गुलजार हाउस इलाके की घटना, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका; मृतकों में बच्चे भी शामिल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 मई, 2025। हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार इलाके के पास गुलजार हाउस में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं। करीब 20 से अधिक लोग झुलस गए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। कई लोग बेहोशी की हालत में इमारत से बाहर निकाले गए। आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन राहत कार्य अब भी जारी है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सुबह 6 बजे लगी आग, 6:16 पर पहुंची फायर ब्रिगेड
तेलंगाना सरकार में मंत्री पोनम प्रभाकर ने बताया कि आग सुबह करीब 6 बजे लगी थी। 6:16 बजे फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई थी। टीम ने इमारत में फंसे लोगों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि ज्यादातर लोगों को नहीं बचाया जा सका।

सीएम रेवंत रेड्डी और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी मौके पर पहुंचे
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दु:ख जताया है और पीड़ितों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को तुरंत और बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए।
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और AIMIM विधायक मुमताज अहमद खान भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

सरकार पीड़ितों के साथ: प्रभाकर
मंत्री प्रभाकर ने कहा, “मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों से फोन पर बात की है। सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।” उन्होंने यह भी बताया कि इस इमारत में रहने वाले अधिकांश लोगों की मौत हो चुकी है।

जांच के आदेश, अग्नि सुरक्षा पर सवाल
इस हादसे ने पुराने इलाकों में मौजूद रिहायशी इमारतों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन