#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

10 साल पुराना भूमि विवाद 20 मिनट में सुलझा, दोनों पक्षों ने हंसी-खुशी बांटी जमीन

By Next Team Writer

Published on:

ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ समझौता, कोर्ट-कचहरी के चक्कर और खर्च से मिलेगी राहत

NEXT 27 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मुख्यमंत्री की पहल पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत लिखमीसर उत्तरादा में वर्षों पुराना भूमि विवाद आपसी सहमति से सुलझा दिया गया। एसडीएम शुभम शर्मा सहित राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने जमीन के बंटवारे पर सहमति जताई और मौके पर ही आवश्यक दस्तावेज सौंप दिए गए।

एसडीएम शुभम शर्मा द्वारा लिखमीसर उत्तरादा निवासी कानाराम पुत्र उदाराम और रामचंद्र पुत्र नारायणराम के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद का समाधान शिविर में कराया गया। समझौते के बाद दोनों पक्षों के हिस्से का स्पष्ट निर्धारण हो गया, जिससे भविष्य में किसी प्रकार के विवाद की आशंका भी समाप्त हो गई।

राजस्व अधिकारियों ने बताया कि सहमति से हुए इस बंटवारे के बाद राजस्व रिकॉर्ड में आवश्यक प्रविष्टियां भी दर्ज की जाएंगी। इससे दोनों पक्षों को न्यायालयीन प्रक्रिया, समय और अनावश्यक खर्च से राहत मिलेगी।

शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित और प्रभावी समाधान हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन और राजस्व विभाग का आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से गांवों में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा भी मजबूत हो रहा है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सेसोमु स्कूल में कल टैलेंट हंट एग्जाम, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी फ्री पढ़ाई और परिवहन सुविधा🟢 आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण: छात्रावास में हाईटेक शिक्षा सुविधाओं का विस्तार🟢 10 साल पुराना भूमि विवाद 20 मिनट में सुलझा, दोनों पक्षों ने हंसी-खुशी बांटी जमीन🟢 भीम आर्मी में संगठन विस्तार: लालचंद गोयल बने श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष, बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई को देंगे मजबूती