पूर्व विधायक महिया बोले- दानदाताओं और पारदर्शी प्रबंधन के सहयोग से तैयार हुआ शिक्षा का मजबूत आधार
NEXT 27 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में शनिवार को चौधरी कानाराम चोटिया एवं गंगा देवी चोटिया की स्मृति में निर्मित आधुनिक सुविधायुक्त लाइब्रेरी का लोकार्पण किया गया। समारोह में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि दानदाताओं और प्रबंधन समिति के सहयोग से छात्रावास में हाईटेक सुविधाओं से युक्त शिक्षा का मजबूत आधार तैयार हुआ है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी साबित होगा।

लाइब्रेरी का लोकार्पण दानदाता परिवार की ओर से एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य, लुणाराम चोटिया, सहीराम आर्य, ईश्वरराम चोटिया, राजेन्द्र कुमार तथा एडवोकेट बजरंगलाल चोटिया ने किया।
महिया ने कहा कि प्रबंधन समिति की पारदर्शी कार्यशैली और प्रभावी संचालन से समाज का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। इसी का परिणाम है कि अल्प समय में छात्रावास का भव्य भवन और आधुनिक सुविधाएं विकसित हो सकी हैं।
छात्रावास विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति से संस्था के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।
बीकानेर छात्रावास ट्रस्ट के अध्यक्ष चेतराम थालोड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाराम चौधरी, पी.आर. गांधी, डॉ. विवेक माचरा एवं दीप्ति चौधरी ने छात्रावास में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
संस्था के मंत्री सुशील सेरड़िया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्रावास में अब तक हुए विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी।
समारोह में समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, दानदाता, महिला शक्ति एवं युवा शक्ति मौजूद रही। अंत में छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू एवं दानदाता परिवार की ओर से सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
























