#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भीम आर्मी में संगठन विस्तार: लालचंद गोयल बने श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष, बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई को देंगे मजबूती

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने संगठन विस्तार के तहत लालचंद गोयल को श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष लालचंद गोयल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे भीम आर्मी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक न्याय, शिक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने, युवाओं को जोड़ने और जन-जागरूकता अभियान चलाने का भी संकल्प व्यक्त किया।

गोयल ने इस अवसर पर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह, प्रदेश संयोजक जितेंद्र हटवाल, बीकानेर जिला संयोजक भादर मेघवाल तथा पूर्व तहसील अध्यक्ष संदीप भारतीय का आभार व्यक्त किया।

नियुक्ति पर राधे आजाद, रामचंद्र मेघवाल, केवलचंद बौद्ध, भगवानाराम मेघवाल, संग्राम परिहार सहित संगठन के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लालचंद गोयल को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि लालचंद गोयल के नेतृत्व में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक सरोकारों के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रविवार और शुक्ल पक्ष चतुर्दशी पर तोलियासर काल भैरव मंदिर में उमड़ी भीड़: श्रद्धालुओं ने तेल-सिंदूर से किया अभिषेक, पेड़ा-लड्डू का लगाया भोग