#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज, 10 मई को होगा आयोजन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट के सक्रिय सदस्यों की बैठक रविवार को वीर तेजा धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में 10 मई को प्रस्तावित मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई एवं आवश्यकतानुसार भूमि समतलीकरण का कार्य मंगलवार को श्रद्धालुओं के सहयोग से किया जाएगा। इसके लिए सभी से सेवा कार्य में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई है।

बैठक में मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले भामाशाहों की सूची को अंतिम रूप देने और शीघ्र शिलालेख तैयार करवाने का निर्णय लिया गया। साथ ही दानदाताओं से आग्रह किया गया कि जिनकी घोषित सहयोग राशि अभी बकाया है, वे उसे जल्द जमा करवाएं। जो श्रद्धालु अब तक सहयोग नहीं कर पाए हैं, वे भी 20 अप्रैल तक अपनी इच्छानुसार राशि ट्रस्ट में जमा करवा सकते हैं, ताकि उनका नाम शिलालेख में शामिल किया जा सके।

बैठक में तुलछाराम गोदारा, प्रभु राम बाना, चांद राम चाहर, गोपाल चंद जाट, रेवंतराम दुसाद, सीताराम सिंवर, डूंगर राम गोदारा, मोहनराम सारण, सीताराम बाना, केसरा राम गोदारा, राजेश मंडा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ सैन समाज में बदलाव की नई शुरुआत: महेंद्र पंवार निर्विरोध अध्यक्ष बने, महिला मंडल का भी गठन, देखें सभी फ़ोटो🟢 रीड़ी में अटल प्रगति पथ के लिए चला बुलडोजर: 2 किमी मार्ग से हटाए अतिक्रमण, प्रशासनिक कार्रवाई से मचा हड़कंप🟢 बस टिकट के 1 रुपए के विवाद में छात्र से मारपीट, विप्र समाज में रोष🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पेयजल संकट पर पार्षद ने जताया रोष, जलदाय विभाग ने शुरू कराया लाइन सुधार कार्य🟢 सेसोमूं स्कूल में हिंदी प्रतियोगिताएं, बच्चों ने दिखाया तर्क और अभिव्यक्ति का दम🟢 ऑनलाइन काम का खर्च खुद उठा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 5G मोबाइल-टैबलेट और अवकाश की मांग