#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सरिता नौशाद के तबादले के बाद मिली जिम्मेदारी, एडीजे कृष्णकांत का बार संघ ने किया स्वागत

By Next Team Writer

Updated on:

कैम्प कोर्ट महीने में 6 दिन लगेगा, दूसरे सप्ताह और चौथे सप्ताह के तीन-तीन कार्य दिवसों में होगी सुनवाई

NEXT 24 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कैम्प कोर्ट के लिए नियुक्त अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कृष्णकांत के स्वागत एवं सम्मान में बुधवार को बार संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। बार संघ अध्यक्ष ललित कुमार मारू के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया।

बार संघ अध्यक्ष मारू ने बताया कि एडीजे सरिता नौशाद के स्थानांतरण के बाद से एडीजे का पद रिक्त चल रहा था। अब बीकानेर न्यायालय संख्या-4 से एडीजे कृष्णकांत को कैम्प कोर्ट का दायित्व सौंपा गया है। यह कैम्प कोर्ट प्रत्येक माह के द्वितीय सप्ताह के तीन कार्य दिवस एवं चौथे सप्ताह के तीन कार्य दिवसों में संचालित होगा। इस प्रकार माह में कुल छह दिन न्यायिक कार्य संपादित किए जाएंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजे कृष्णकांत ने कहा कि न्यायिक कार्यों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिवक्ताओं से न्यायिक प्रक्रिया को सुचारू बनाने में सहयोग की अपेक्षा की।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता गणेश मेघवाल ने किया।

बार संघ के मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि इस अवसर पर अधिवक्ता मोहनलाल सोनी, बाबूलाल दर्जी, भरत सिंह राठौड़, पूनमचंद मारू, सत्यनारायण प्रजापत, अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, गोपीराम जानू, राधेश्याम दर्जी, साजिद खान, रणवीर सिंह खीची, बजरंग ज्याणी, बृजलाल बारोटिया, बद्रीलाल व्यास, ओमप्रकाश पंवार, मांगीलाल नैण, कैलाश व्यास, केके पुरोहित, मदनगोपाल स्वामी, कैलाश सारस्वत, गोपाल पारीक, सुखदेव व्यास, अबरार, राजीव आत्रेय, राजूराम जाखड़, ओमनाथ सिद्ध, ओमप्रकाश मिडल, जयप्रकाश मीणा, रामलाल, ओमप्रकाश, मोहननाथ, राजेश मीणा, गणेश मेघवाल, रश्मि करनाणी, भागीरथ नायक एवं अभियोजन अधिकारी सपन कुमार एवं रीडर राजेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मेघ मेहरबान: खेतों में छाई हरियाली, किसानों के चेहरे खिले; बारिश के बाद बुवाई ने पकड़ी रफ्तार, कस्बे में मुख्य बाजार में भरा पानी🟢 तेजा दशमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, सवामणी में उमड़े श्रद्धालु🟢 राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार का महासंपर्क अभियान: पल्लू मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, विकसित भारत के संकल्प पर जोर🟢 सरिता नौशाद के तबादले के बाद मिली जिम्मेदारी, एडीजे कृष्णकांत का बार संघ ने किया स्वागत