#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

400 साल पुराने करणी माता रोहिड़ा धाम तक अब बनेगी सड़क, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रास्ता

By Next Team Writer

Published on:

ग्रामीण सेवा शिविर में उठी मांग पर प्रशासन की कार्रवाई; श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

NEXT 25 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ग्राम पंचायत कितासर भाटियान स्थित करीब 400 वर्ष पुराने श्री करणी माता रोहिड़ा धाम तक पहुंचने की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है। राजस्व रिकॉर्ड में मार्ग दर्ज नहीं होने के कारण मंदिर तक सड़क निर्माण संभव नहीं हो पा रहा था, लेकिन प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मार्ग को “गैर मुमकिन रास्ता” घोषित कर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया है। इससे अब मंदिर तक सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के दौरान ग्राम पंचायत कितासर भाटियान के सरपंच भंवरलाल पूनियां ने यह मुद्दा प्रशासन के समक्ष उठाया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद आवश्यक राजस्व प्रक्रिया पूरी कर मार्ग को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।

मार्ग नहीं होने से सड़क निर्माण में आ रही थी बाधा

ग्रामीणों के अनुसार रोहिड़ा धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। हालांकि राजस्व रिकॉर्ड में रास्ता दर्ज नहीं होने से मंदिर तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा था। इसके कारण श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती थी।

अब मिलेंगे ये लाभ

  • मंदिर तक पहुंच का वैधानिक मार्ग सुनिश्चित हुआ।
  • सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।
  • श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
  • धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  • क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी।
  • ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई।

ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने इस कार्रवाई पर राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग का आभार जताया है। उनका कहना है कि रास्ता दर्ज होने से अब मंदिर तक सड़क निर्माण का सपना साकार हो सकेगा और भविष्य में धाम के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 निर्जला एकादशी पर सेवा का जज्बा: श्रीडूंगरगढ़ में लस्सी, शरबत और गन्ने के जूस का वितरण, दुसारणा में राहगीरों को पिलाई कोल्ड ड्रिंक🟢 जैसलसर के आरयूबी 11D पर तकनीकी कार्य: 50 दिन रहेगा बंद, वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय🟢 निर्जला एकादशी पर सेवा का संगम: श्रीडूंगरगढ़ में राहगीरों को बांटे शीतल पेय और तरबूज, गर्मी में मिली राहत🟢 NH-11 पर बड़ा हादसा टला: कितासर बॉर्डर के पास तीन गाड़ियां भिड़ीं, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त; जनहानि नहीं🟢 400 साल पुराने करणी माता रोहिड़ा धाम तक अब बनेगी सड़क, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रास्ता