#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जैसलसर के आरयूबी 11D पर तकनीकी कार्य: 50 दिन रहेगा बंद, वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 25 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर रेल मंडल के रतनगढ़-बीकानेर रेलखंड पर श्रीडूंगरगढ़ के जैसलसर गांव स्थित आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) संख्या 11D पर तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके चलते यह अंडर ब्रिज 1 जुलाई 2026 से अगले 50 दिनों तक वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार किमी 383/2-3 पर स्थित इस आरयूबी पर आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाने हैं। कार्य अवधि के दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

रेलवे ने बताया कि यातायात को आरयूबी संख्या 11C (किमी 377/1-2) तथा समपार फाटक संख्या 224 (किमी 388/1-2) से संचालित किया जाएगा। आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों तथा निर्देशों का पालन करें।

रेल प्रशासन का कहना है कि तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र में रेल संचालन और अधिक सुगम एवं सुरक्षित हो सकेगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 निर्जला एकादशी पर सेवा का जज्बा: श्रीडूंगरगढ़ में लस्सी, शरबत और गन्ने के जूस का वितरण, दुसारणा में राहगीरों को पिलाई कोल्ड ड्रिंक🟢 जैसलसर के आरयूबी 11D पर तकनीकी कार्य: 50 दिन रहेगा बंद, वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय🟢 निर्जला एकादशी पर सेवा का संगम: श्रीडूंगरगढ़ में राहगीरों को बांटे शीतल पेय और तरबूज, गर्मी में मिली राहत🟢 NH-11 पर बड़ा हादसा टला: कितासर बॉर्डर के पास तीन गाड़ियां भिड़ीं, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त; जनहानि नहीं🟢 400 साल पुराने करणी माता रोहिड़ा धाम तक अब बनेगी सड़क, राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ रास्ता