#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सामाजिक अंकेक्षण में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों को दिया प्रशिक्षण

By Next Team Writer

Updated on:

एचसीएम रीपा में दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न, पोस्ट-टेस्ट और ‘बैलून गतिविधि’ से दिया टीमवर्क का संदेश

NEXT 27 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक लेखा परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी (SSAAT), जयपुर, राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (NIRDPR), हैदराबाद तथा जिला परिषद बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में VB-GRAMG योजना के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों का दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शनिवार को हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (एचसीएम रीपा) में संपन्न हुआ।

समापन समारोह में संभागीय नोडल अधिकारी एवं मुख्य प्रशिक्षक नन्दलाल शर्मा ने सामाजिक अंकेक्षण के नियम, नैतिकता, जोखिम प्रबंधन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर विस्तार से जानकारी देते हुए ग्राम स्तर पर निष्पक्ष एवं प्रभावी सामाजिक अंकेक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्य प्रशिक्षक सुखविंद्र सिंह ने शिकायत निवारण प्रणाली, लोकपाल व्यवस्था, शिकायतों के पंजीकरण, जांच और समयबद्ध निस्तारण की प्रक्रिया सहित अभिलेख परीक्षण एवं गुणवत्तापूर्ण सामाजिक अंकेक्षण के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक सहयोगी मुकेश पुजारी ने प्रशिक्षण सत्रों के संचालन, समूह अभ्यास और सहभागितापूर्ण गतिविधियों का समन्वय किया।

प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों का पोस्ट-टेस्ट लेकर उनकी सीख का मूल्यांकन किया गया। श्री डूंगरगढ़ ब्लॉक के प्रतिभागी बाबू लाल गर्ग ने बताया कि उनके ब्लॉक से सात ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

‘बैलून गतिविधि’ से दिया सहयोग का संदेश

प्रशिक्षण के दौरान आयोजित ‘बैलून गतिविधि’ प्रतिभागियों के लिए विशेष आकर्षण रही। इसके माध्यम से बताया गया कि सफलता केवल प्रतिस्पर्धा से नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, समन्वय और सामूहिक प्रयास से मिलती है। गतिविधि से प्रतिभागियों में टीम भावना और सामूहिक उत्तरदायित्व की सोच को मजबूती मिली।

प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों ने इसे उपयोगी और व्यवहारिक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित आयोजित करने की आवश्यकता जताई। सभी प्रतिभागियों के साथ सामूहिक फोटो लेकर आयोजन टीम का आभार व्यक्त किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सामाजिक अंकेक्षण में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों को दिया प्रशिक्षण🟢 सेसोमु स्कूल में कल टैलेंट हंट एग्जाम, चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी फ्री पढ़ाई और परिवहन सुविधा🟢 आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण: छात्रावास में हाईटेक शिक्षा सुविधाओं का विस्तार🟢 10 साल पुराना भूमि विवाद 20 मिनट में सुलझा, दोनों पक्षों ने हंसी-खुशी बांटी जमीन🟢 भीम आर्मी में संगठन विस्तार: लालचंद गोयल बने श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष, बोले- सामाजिक न्याय की लड़ाई को देंगे मजबूती