शिविरा पंचांग जारी: दीपावली की छुट्टियां 16 से 27 अक्टूबर तक, गर्मी की छुट्टियां 17 मई से 30 जून तक
NEXT 30 जून, 2025। राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 2025-26 1 जुलाई (मंगलवार) से शुरू हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में शिविरा पंचांग जारी कर दिया है। नए शैक्षणिक वर्ष में कुल 365 दिनों में से 134 दिन अवकाश रहेगा और 231 दिन स्कूल संचालित होंगे।
रविवार की 48 छुट्टियों के अलावा, अन्य छुट्टियां विभिन्न त्योहारों, जयंती, राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय कार्यक्रमों और मध्यावधि अवकाश के रूप में निर्धारित की गई हैं।
विशेष बात यह है कि इस बार कुछ प्रमुख छुट्टियां रविवार को ही पड़ रही हैं, जैसे 6 जुलाई का मुहर्रम, वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, शास्त्री जयंती और दशहरा एक साथ होने से केवल एक दिन की छुट्टी मिलेगी।

प्रमुख अवकाश:
- दीपावली व मध्यावधि छुट्टियां: 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर
- सर्दी की छुट्टियां: 25 दिसंबर से 5 जनवरी
- गर्मी की छुट्टियां: 17 मई से 30 जून
- शैक्षिक सम्मेलनों के कारण: जिला व राज्य स्तरीय 4 अतिरिक्त छुट्टियां
स्कूलों का समय (समर और विंटर शेड्यूल)
एक पारी वाले स्कूलों का समय
- 1 अप्रैल से 30 सितंबर: सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक
- 1 अक्टूबर से 31 मार्च: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
दो पारी वाले स्कूलों का समय
🔹 गर्मी में (1 अप्रैल से 30 सितंबर)
- पहली पारी: सुबह 7 से दोपहर 12:30 बजे तक
- दूसरी पारी: दोपहर 12:30 से शाम 6 बजे तक
🔹 सर्दी में (1 अक्टूबर से 31 मार्च)
- पहली पारी: सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक
- दूसरी पारी: दोपहर 12:30 से शाम 5:30 बजे तक
इस सत्र में छात्रों की अकादमिक गुणवत्ता सुधारने और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर खास फोकस रहेगा। पंचांग के मुताबिक समय पर परीक्षाएं और मूल्यांकन कार्य पूरे करने के भी निर्देश दिए गए हैं।