NEXT नई दिल्ली, 5 जनवरी 2025। जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज के आचार्य महाश्रमण ने आगामी 2027 के चातुर्मास और मर्यादा महोत्सव को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित करने की घोषणा की है। इस भव्य आयोजन की श्रेष्ठ व्यवस्थाओं और प्रभावी संचालन के लिए समाज ने उद्योगपति कन्हैयालाल पटावरी (जैन) को अध्यक्ष मनोनीत किया है।
भामाशाह कन्हैयालाल पटावरी, जो मूलतः मोमासर के निवासी और वर्तमान में दिल्ली प्रवासी हैं, को इस आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया है।
आचार्य महाश्रमण के सान्निध्य में होने वाले चातुर्मास और मर्यादा महोत्सव को जैन समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व का प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन से न केवल समाज की एकजुटता को बल मिलेगा, बल्कि दिल्ली में जैन समुदाय की सक्रियता भी बढ़ेगी।
2027 में दिल्ली में होगा आचार्य महाश्रमण का चातुर्मास और मर्यादा महोत्सव, के. एल. जैन अध्यक्ष मनोनीत

Published on:
