NEXT 21 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के बिग्गाबास में बंगाली संस्कृति के संवाहकों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सिंदूर खेला की रस्म निभाई। मां दुर्गा की विदाई से पहले आयोजित इस रस्म में बंगाली परंपरा और धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिली।

बंगाली परंपरा में सिंदूर खेला मां दुर्गा को विदाई देने से पहले निभाई जाने वाली विशेष रस्म है। इसमें सुहागन महिलाएं पान के पत्ते से मां दुर्गा को सिंदूर और मिठाई अर्पित करती हैं। इसके बाद महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं।
सिंदूर खेला की रस्म के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात लूणकरणसर झील में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।



















