NEXT 19 मार्च, 2025। राजस्थान पुलिस के 99 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक (DGP) उत्कल रंजन साहू ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए।
पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने की पहल
डीजीपी साहू ने बताया कि पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए यह सम्मान दिया जाता है। इस बार खेल, प्रशिक्षण, रिजर्व पुलिस लाइन, सामान्य प्रशासन, कल्याण और पर्यवेक्षण में सुधार के अलावा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 99 पुलिसकर्मियों को चयन समिति की अनुशंसा के आधार पर चुना गया है।
44 पुलिसकर्मियों को खेल, प्रशिक्षण, प्रशासन और पर्यवेक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान
इस श्रेणी में 9 आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 44 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इनमें अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस मालिनी अग्रवाल और विशाल बंसल, निदेशक इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमी दीपक भार्गव, उप महानिरीक्षक विकास शर्मा और राहुल कोटोकी, एसपी जय यादव, अरशद अली, डॉ. अमृता दुहन, कावेंद्र सिंह सागर, कमांडेंट सौरभ कोठारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यशविनी राजोरिया, विमल सिंह, किशोरी लाल, देशराज गुर्जर, पुलिस उपाधीक्षक अंगद शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह, राजेश कसाना, सीताराम बैरवा, उप निदेशक एफएल शिवलाल धाकड़, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी शिवलाल धाकड़, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक गिन्नी कुमावत, शिवकुमार, पुलिस निरीक्षक दीपक यादव, पंकज राज, योगेंद्र सिंह, विजय मीणा, सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर महेंद्र सिंह, पुलिस उप निरीक्षक सुरेश कुमार, भंवर सिंह, मुकेश कुमार, अंतु लाल, प्लाटून कमांडर रामकिशन, कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक रमेश कुमार जांगिड़, हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह, घेवर राम, कांस्टेबल जोगाराम, घासी लाल, राकेश मीणा, नगा राम, अनिल कुमार, थान सिंह, मनोज कुमार सौंकरिया और राजेंद्र कुमार शामिल हैं।
55 पुलिसकर्मियों को अपराध नियंत्रण, प्रशासन, कानून-व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान
इस श्रेणी में 12 आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 55 पुलिसकर्मियों को डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इनमें महा निरीक्षक पुलिस प्रफुल्ल कुमार, विकास कुमार, अंशुमन भोमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक, डीसीपी तेजस्वनी गौतम, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, सुधीर जोशी, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार मीणा, राजेश कुमार मीणा, ऋचा तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार यादव, कीर्ति सिंह, कालूराम वर्मा, पुलिस उप अधीक्षक विवेक सिंह राव, गिरिराज मीणा, सहायक निदेशक एफएसएल डॉ. के.एन. वशिष्ठ, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. बैजू माथुर, पुलिस निरीक्षक बनवारी लाल मीणा, संजय गोदारा, रविंद्र सिंह खींची, हनवंत सिंह सोढा, सुमन कविया, रामकिशन गोदारा, पुलिस उप निरीक्षक सुमन शेखावत, मनीष शर्मा, भीम सिंह, हेड कांस्टेबल महिपाल सांगवा, वीरेंद्र कुमार, दिलीप सिंह, महेंद्र खटीक, शंभू प्रताप सिंह, शक्ति सिंह राठौड़, पारस कुमार, नवनीत मीणा, कांस्टेबल प्रकाश बिश्नोई, सुनील कुमार, नरेश कुमार, अजीत सिंह, विजय कुमार, विक्रम सिंह, अजय नामदेव, गणेशा राम, अशोक कुमार, देवा राम, शेखर चंद्र, रामकरण, देवेंद्र सिंह, शंकर लाल, विजेंद्र सिंह, चौखा राम, भंवरलाल और रमेश कुमार शामिल हैं।
सम्मानित पुलिसकर्मियों की सूची जारी
डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी सूची में बीकानेर, जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। यह सम्मान उन्हें पुलिस सेवा में उनकी निष्ठा और उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है। पुलिस विभाग का यह कदम अधिकारियों और कर्मचारियों को और अधिक प्रेरित करेगा, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मजबूती आएगी।