NEXT 27 अप्रैल, 2025। 65 वर्षीया महिला के बैंक जाने का कहकर वापिस लौटकर नहीं आने पर उसकी पुत्री ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखी पुत्री रावतराम जाट निवासी साईं कॉलोनी श्रीडूंगरगढ़ ने गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी माँ परमेश्वरी देवी कल शनिवार को दोपहर 2बजे बैंक जाने का कहकर घर से निकली थी। परन्तु वह वापिस लौटकर घर नहीं आई है। प्रार्थिनी ने बताया कि उसकी माँ भोली प्रवृत्ति की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके जाँच एसआई मोहनलाल को सौंपी है।

Next Team Writer
हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।