#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राजस्थान में रात 9 बजे आया धूलभरा तूफान: श्रीडूंगरगढ़ में पेड़ गिरे, बिजली गुल, घरों में घुसी खंक, गर्मी से मिली राहत, देखें फ़ोटो और वीडियो

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 25 मई, 2025। शनिवार रात करीब 9 बजे अचानक आए तेज धूलभरे अंधड़ ने श्रीडूंगरगढ़ समेत बीकानेर, चूरू, नागौर सहित राजस्थान के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के साथ उड़ी धूल ने न सिर्फ आसमान को ढक दिया बल्कि जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया।

घुमचक्कर पर लोहे की ग्रील उखड़ी

अंधड़ के कारण श्रीडूंगरगढ़ में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। कई इलाकों में पोल और पेड़ गिरने से सड़क मार्ग बाधित हो गया। हाईवे किनारे लगे दर्जनों पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर आ गिरे, वहीं घुमचक्कर पर सर्किल की ग्रिल हवा में उड़कर गिर गई। कई जगह खड़ी गाड़ियों पर पोल गिरने से नुकसान हुआ। बिजली की सप्लाई अभी तक शुरू नहीं हुई है जिसके कारण रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए है। विद्युत की कटौती के कारण पानी का वितरण भी आज नहीं हुआ।

हेमासर से पहले (NH-11)

तेज हवा और धूल के कारण घरों में बारीक खंक (डस्ट) घुस गई, जिससे गृहणियों के खिड़की-दरवाजे बंद करने के प्रयास भी बेअसर रहे। धूल भरे माहौल से अस्थमा मरीजों को तकलीफ हुई।

घरों में जमी मिट्टी

हालांकि इस तूफान के साथ आई ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही राजस्थान के कई हिस्सों में तेज आंधी और धूलभरे तूफान की चेतावनी जारी की थी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कल अटल जनसेवा शिविर: लंबित मामलों की होगी समीक्षा, अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट लाने के निर्देश🟢 सेसोमूं स्कूल का 12वीं रिजल्ट शानदार, कॉमर्स में भावेश 94.6% के साथ टॉपर🟢 भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत: टीएम प्लाजा के व्यापारियों ने लगाया शर्बत सेवा शिविर, गुलाब और खस के शर्बत का किया वितरण🟢 सरकारी योजनाओं के कार्य समयबद्ध पूरे करें, लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण: एसडीएम🟢 श्रीडूंगरगढ़ की वृहद पेयजल परियोजना को बड़ी सौगात: 76 हेक्टेयर भूमि आवंटित, बनेगा रिजर्व डेम🟢 भीषण गर्मी में राहत: एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने शुरू की जल सेवा🟢 समय से पहले मूंगफली की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद🟢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 मई से घर-घर होगा मकानों का चिन्हीकरण, ऑनलाइन करेंगे काम