#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

तोलियासर गांव में चोरी की बड़ी वारदात, 15 लाख से अधिक के गहने पार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 फरवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तोलियासर गांव में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी बंशीलाल पुत्र भंवरलाल राजपुरोहित अपने परिवार सहित प्रयागराज गए हुए थे। जब वे 12 फरवरी को घर लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर करीब 15 लाख रुपये से अधिक के गहने लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच का जिम्मा हेड कांस्टेबल रामस्वरूप को सौंपा गया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group