NEXT 1 मार्च, 2025। एसआई भर्ती परीक्षा-2021 में गड़बड़ी के मामले में दोषी पाए गए सब-इंस्पेक्टरों को सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई तेज हो गई है। बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश पासवान ने देर रात चार और एसआई को बर्खास्त कर दिया। इससे पहले दो एसआई को बर्खास्त किया जा चुका है।
बर्खास्त किए गए एसआई:
मनीष बेनीवाल पुत्र श्रवण कुमार
जयराज सिंह पुत्र आसू सिंह
अंकिता गोदारा पुत्री श्याम सुंदर
मनीषा सिहाग पुत्री अर्जुनराम सिहाग
ये सभी श्रीगंगानगर में पदस्थापित थे और 2021 बैच के एसआई थे। प्रारंभिक जांच में इन्हें दोषी पाया गया, जिसके बाद सेवा नियमों के तहत सीसीए 19(2) के तहत बर्खास्त कर दिया गया।
पहले भी हो चुकी है बर्खास्तगी
इससे पहले श्रवण कुमार गोदारा (श्रीगंगानगर) और मंजू बिश्नोई (बीकानेर) को भी सेवा से बर्खास्त किया गया था। दोनों जयपुर जेल में बंद हैं।
अब तक कुल छह एसआई को बर्खास्त किया जा चुका है। मामले की जांच एसओजी द्वारा की गई थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई है।
2021 एसआई भर्ती घोटाला: बीकानेर आईजी ने चार और एसआई को किया बर्खास्त

Published on:
