#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पूर्व सरपंच की पहली पुण्यतिथि पर बेटियों के स्कूल में बनवाया जल मंदिर, धर्मपत्नी की प्रेरणा से पुत्रों ने कराया निर्माण

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़ धीरदेसर चोटियां गांव के पूर्व सरपंच स्वर्गीय मेघराज चोटिया की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी रामी देवी की प्रेरणा से पुत्र रामनिवास और रामेश्वरलाल चोटिया ने गांव के बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्याऊ (जल मंदिर) का निर्माण करवाया। इसका उद्घाटन ग्रामीणों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में किया गया।

कार्यक्रम में स्वर्गीय मेघराज चोटिया को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में प्याऊ निर्माण से छात्राओं को पेयजल की सुविधा मिलेगी। पुण्यतिथि पर सेवा कार्य के रूप में किया गया यह प्रयास ग्रामीणों के लिए भी प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में श्यामसुंदर आर्य, सरपंच रामचंद्र चोटिया, पूर्व सरपंच नारायणराम कमलिया, शेराराम चोटिया, प्रभुराम चोटिया, तिलोकाराम चोटिया, गोपीराम जानू, भंवरलाल चोटिया, रामुराम चोटिया, रामेश्वरलाल चोटिया, गजानंद शर्मा, राधेकृष्ण शर्मा, लक्ष्मण सिंह, गणेशराम सुथार, कानाराम नाई, कुशलाराम बारोटिया, ताजाराम बारोटिया, तेजाराम बारोटिया, भंवरलाल कमलिया सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कल होगा पालिकाध्यक्ष का चुनाव, प्रथम नागरिक की कुर्सी पर टिकी नजरें🟢 तोलियासर धाम में दर्शनों को पहुंची महिला की 25 ग्राम सोने की चेन पार🟢 उन्नयन की पहली कार्यशाला ‘संगीत सरिता’ में सुरीलों ने बिखेरी सुरों की मिठास🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 70वीं जिला स्तरीय मलखंभ प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों ने दिखाए शानदार करतब🟢 तुलसी सेवा संस्थान अस्पताल (TSS) में नव निर्मित ओपीडी कक्षों का लोकार्पण कल🟢 युवाओं द्वारा रक्तदान का आह्वान: श्रीडूंगरगढ़ में 21-22 सितंबर को दो दिवसीय मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव🟢 15 की तपस्या पर गरिमा भंसाली का हुआ तप अभिनंदन, मालू भवन में गूंजे अनुमोदना के स्वर